पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • आदमपुर में विराट हास्य कवि सम्मेलन कल

आदमपुर में विराट हास्य कवि सम्मेलन कल

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मंडी आदमपुर | भारतीययुवा अग्रवाल विकास परिषद की ओर से महाराजा अग्रसेन जयंती पर नई अनाज मंडी में मार्केट कमेटी के समीप बुधवार शाम विराट हास्य कवि सम्मेलन सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। परिषद के संचालक पवन जैन अमित भाणा ने बताया कि कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि फन वैली देहरादून के डायरेक्टर रामनिवास गोयल करेंगे। जबकि अध्यक्षता श्रीहनुमान मंदिर के प्रधान तेजमल बंसल की होगी। अग्रवाल सभा के प्रधान घीसाराम जैन व्यापार मंडल के प्रधान तरसेम गोयल आए हुए मेहमानों का स्वागत करेंगे। अग्रवाल सभा प्रैस क्लब के सहयोग से आयोजित किए जाने वाले इस कार्यक्रम में राष्ट्रीय कवि सरदार मनजीत सिंह, मुमताज नसीम, जगबीर राठी, मनबीर मधुर, शंभु शिखर अपनी हास्य, वीर, व्यंग्यात्मक श्रृंगार रचनाओं से मनोरंजन करेंगे। जैन ने बताया कि कवि सम्मेलन के माध्यम से प्राप्त आर्थिक सहयोग को जम्मू कश्मीर बाढ़-पीडि़तों की मदद के लिए प्रधानमंत्री राहत कोष में भेजा जाएगा।