- Hindi News
- आया तो है बसंत मगर खार पहनकर, हम जीत मनाते हैं हार पहनकर...
आया तो है बसंत मगर खार पहनकर, हम जीत मनाते हैं हार पहनकर...
अनाजमंडी में भारतीय युवा अग्रवाल विकास परिषद की ओर से बुधवार रात को महाराजा अग्रसेन जयंती के उपलक्ष्य पर हास्य कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया था। अग्रवाल सभा प्रेस क्लब के सहयोग से आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ समाजसेवी रामनिवास कोहली वाले, तेजमल बंसल, घीसाराम जैन और तरसेम गोयल ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्जवलित कर किया।
कवयित्री मुमताज नसीम ने सरस्वती वंदना की। हास्य कवि शंभू शिखर ने \\\'आया तो है बसंत मगर खार पहनकर, हम जीत मनाते हैंै हार पहनकर, पगड़ी यहां नाचती है साड़ी के इशारे पर, बाबा जी भागते है यहां सलवार पहनकर, सुनाकर राजनीति पर व्यंग्य किया। वीर रस के कवि मनवीर मधुर ने \\\'गोरों की हिंसा का जो हिंसक प्रतिवाद नहीं होता, सिर्फ अहिंसा के बल पर भारत आजाद नहीं होता। हरियाणवी कवि जगबीर राठी ने पारिवारिक रिश्तों की गहराई को बखान करते हुए \\\'गरीब तै सताईये ना, बिना भूख तै खाइए ना, नामक माटी का चूल्हा कविता सुनाई। कवयित्री मुमताज नसीम ने \\\'मैं हूं पतंग तेरी तू है मेरी डोर, आज इकरार कर लिया हमने, खुद को बीमार कर लिया हमने, अब तो लगता है जान जाएगी, तुमसे जो प्यार कर लिया हमने गीत गाकर श्रोताओं को प्रेम रस में डूबा दिया। कवि सरदार मनजीत सिंह ने अपनी हास्य रचनाओं से खूब गुदगुदाया। इससे पहले डीथ्री के कलाकारों ने गणेश वंदना बीट्स एकेडमी के छात्रों ने नृत्य कर कन्या भ्रूण हत्या रोकने का संदेश दिया। परिषद के अध्यक्ष मुकेश सिंगला, महासचिव अमित गोयल, उपप्रधान गौरव सिंगला ने अतिथियों का धन्यवाद कर उनको सम्मानित किया। मंच संचालन पवन जैन और राकेश शर्मा ने किया। इस अवसर पर रामनिवास गर्ग, छगनलाल कोहलीवाला, श्यामलाल जैन, पवन खारिया, किशोर गोयल, प्रेम गोयल, मांगेराम सिंगला, नंदलाल जिंदल सुरेश गोयल आदि मौजूद थे।
आदमपुर में विराट हास्य कवि सम्मेलन में उपस्थित लोग और सम्मेलन में अपनी रचना प्रस्तुत करती मुमताज नसीम।