आदमपुर थाने में 800 हथियार जमा
मंडी आदमपुर | आदर्शआचार संहिता लगने के बाद जिले के सभी थानों में हथियार जमा करवाने का सिलसिला शुरू हो जाता है। पुलिस इसके लिए गांवों में मुनियादी करवाती है तथा शस्त्रधारकों को अपने हथियार जमा करवाने की अपील करती है। शस्त्र जमा करवाने के लिए पुलिस प्रशासन ने अंतिम तिथि 30 सितंबर निर्धारित की है। आदमपुर थाने में अब तक 1808 शस्त्रों में से करीब 800 हथियार ही जमा हो पाए है।
थाना प्रभारी ओमप्रकाश ने बताया कि इस समय मंडी आदमपुर में 363, गांव सदलपुर में 287, सीसवाल में 221, गांव आदमपुर में 131, सारंगपुर में 88, मोहब्बतपुर में 66, खैरमपुर भोडिय़ा बिश्नोईयान में 50-50, महलसरा में 44, कोहली में 42, मोडाखेड़ा में 39 तथा लाडवी में 38 लाइसेंसी शस्त्र है। इनके अलावा अन्य गांवों में भी असला धारक है।