- Hindi News
- दुनिया चले श्रीराम के बिना, राम जी चले हनुमान के बिना...
दुनिया चले श्रीराम के बिना, राम जी चले हनुमान के बिना...
क्लॉथमार्केट में गुरुवार रात जय मां दुर्गा जागरण समिति की ओर से चौथे नवरात्र महोत्सव का आगाज हुआ। महोत्सव का शुभारंभ समाजसेवी हंसराज जाजूदा ने परिवार सहित दीप प्रज्ज्वलित कर किया। जाजूदा ने कहा कि मां की सच्चे मन से की गई भक्ति से हर मनोकामना पूर्ण होती है। इसलिए हमें अपनी आस्था को मजबूत रखना चाहिए।
जागरण में होशियारपुर से प्रसिद्ध गायक पवन जिंदल के भजनों पर श्रद्धालु जमकर झूमे। जिंदल ने एक से बढ़कर एक भजन प्रस्तुत करते हुए सभी को मां की भक्ति में सराबोर कर दिया। जिंदल ने \\\'तूने मुझे बुलाया शेरांवालिए, मैनू पार लगा दे मां, भोले दी बारात चढ़ी, महावीर बन के रणवीर बनके चले आना, दुनिया चले ना श्रीराम के बिना, दिलदार यार प्यारे, मेला मइया दा आंदा है हर साल की लोकी नचदे न... आदि माता के भजनों पर श्रद्धालु झूमते रहे। जागरण में मां दुर्गा, राधा-कृष्ण, राम-लक्ष्मण हनुमान की झांकियां प्रस्तुत की गई। मुख्य अतिथि जाजूदा को सतीश गोयल चेयरमैन, इंद्र सिंगला प्रदीप बंसल ने स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया, जबकि मंच संचालन पवन जैन ने किया। इस मौके पर प्रधान सतपाल भांभू, सचिव मुकेश सिंगला, मा. वजीर सिंह, निहाल सिंह जाजूदा, मंगत बंसल, बजरंग शर्मा, जुगल रेवड़ी, विनोद लोहिया, राजकुमार लंबू, पवन गर्ग, शिव कुमार बंसल, घनश्याम ओझा, सुरेंद्र बंसल, दौलतराम, अशोक गोयल, जगदीश छिंपा, आनंद शर्मा, राजेंद्र भारती, दिनेश गर्ग अनिल मित्तल समेत अन्य उपस्थित थे।
आदमपुर में नवरात्र महोत्सव के दौरान आयोजित जागरण में झूमते श्रद्धालु और भजन प्रस्तुत करते गायक पवन जिंदल।