पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • हत्या के अभियुक्त पिता और पुत्र को जेल भेजा

हत्या के अभियुक्त पिता और पुत्र को जेल भेजा

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मंडी आदमपुर सिटी | गांवघुड़साल में 12 जनवरी की रात को सिर में डंडा मारकर हत्या करने के आरोपित पिता-पुत्र को अदालत के आदेश पर बुधवार को जेल भेजा दिया। दोनों ने कुलदीप की हत्या कर शव को खुर्दबुर्द करने के इरादे से आरोपितोंं पिता और सगे भाई ने रस्सियों से बांधकर किशनगढ़ नहर में फेंक दिया था। दोनों आरोपितो को पुलिस ने एक दिन के रिमांड पर लेकर हत्या में प्रयोग किया डंडा, गाड़ी और कपड़ों को बरामद किया था। पुलिस पूछताछ में पिता-पुत्र जगदीश अशोक ने बताया था कि कुलदीप शराब का आदी था। कई बार उसे समझाया लेकिन नहीं माना। 12 जनवरी की रात हुए झगड़े में सिर में डंडा लगने से उसकी मौत हो गई थी।

खबरें और भी हैं...