- Hindi News
- National
- कलश यात्रा के साथ मां दधिमथी मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा समारोह का शुभारंभ
कलश यात्रा के साथ मां दधिमथी मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा समारोह का शुभारंभ
भास्कर न्यूज | मंडी आदमपुर सिटी
आदमपुर-अग्रोहारोड स्थित महर्षि दधीचि तपोवन शक्तिपीठ में निर्माणाधीन मां दधिमथी मंदिर में मंगलवार से मां दधिमथी की मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा समारोह का शुभारंभ हुआ। मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा समारोह का शुभारंभ कलश यात्रा के साथ हुआ। कलश यात्रा आदमपुर गांव के जंभेश्वर मंदिर से आरंभ होकर महर्षि दधीचि तपोवन शक्तिपीठ में निर्माणाधीन मां दधिमथी मंदिर में पहुंची। इस दौरान कलाकारों ने झांकियां दिखाकर सबका मन मोह लिया। कलश यात्रा के बाद गणेश पूजन कर मंदिर में कलश स्थापित किया गया। कोषाध्यक्ष हुन्नामल ने बताया कि 11 फरवरी की रात्रि सूरत से आएं किशन शर्मा राजगढ़िया, बैंगलुरु के उपेंद्र पांडिया मधुसूदन शर्मा राजस्थानी मां दधिमथी की महिमा का गुणगान करेंगे और बसंत पंचमी के अवसर पर 12 फरवरी को मां दधिमथी की मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा समारोह का आयोजन किया जाएगा। इस मौके पर सुभाष बुडायडा, गणेश प्रसाद, सतपाल भादरा, नंद कुमार राजगढ़, मुरारी दाधिच, रामचंद्र, लीलूराम, भागीरथ पवन दाधिच सहित अन्य उपस्थित रहे।