रॉयल इन्टरनेशनल स्कूल में मर्चेंट नेवी के लिए चयन प्रक्रिया
मंडी आदमपुर सिटी | रॉयलइन्टरनेशनल रेजीडेनिशयल स्कूल खारा-खेड़ी में एंगलो ईस्ट्रन शिपिंग कार्पोरेशन कम्पनी की ओर से मर्चेन्ट नेवी के लिए चयन प्रक्रिया की गई। कंपनी के सलाहकार एसपीएस ओबराय, बताया कि इसमें किस तरह विद्यार्थी अपना कॅरिअर बना सकते हैं। प्राचार्या डॉ. ज्योत्सना बिश्नोई और सुखराम मेमोरियल स्कूल के प्राचार्य ने कहा की यह एक सराहणीय कदम है जिससे बच्चों को अपने कॅरिअर बनाने में सहायता मिलेगी। इस मौके पर स्कूल प्रशासक कर्नल एसएस सेहरावत भी मौजूद रहे।