बाल भारती स्कूल में खेल प्रतियोगिता
मंडी आदमपुर सिटी | बालभारती हाई स्कूल में शनिवार को दो दिवसीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ स्कूल संचालक जेपी पाहवा ने किया। उन्होंने कहा कि खेल शरीर को स्वस्थ रखने के अलावा मित्रता की भावना बढ़ाते हैं। विभिन्न वर्गों की दौड़ में विनोद, सुशील, सोनू, सौरभ, नरेंद्र, लोकेश, सुनील, अमित, ईशांत, रजत, सुनील, अभिषेक, चरणजीत, उदय, योगेश, सपना, दीक्षा, सिम्मी, सुदेश, साक्षी, भावना, अनिता, ज्योति, सपना, निकिता, सिमरण, लक्ष्मी, ममता विजेता बने। स्कूल डायरेक्टर स्नेहलता ने बताया कि सोमवार को विजेता विद्यार्थियों को सम्मानित किया जाएगा। इस मौके पर शकुंतला, ज्योति रानी, नीलम, सुमन बेनीवाल, सिलोचना, सुमन बिश्नोई, अंजु, ममता शर्मा, संजय, गौरव पाहवा, शकुंतला रानी, अमरजीत आदि मौजूद रहे।