रविदास नगर में नया ट्रांसफार्मर लगाया
मंडी आदमपुर सिटी | पंचायतचुनाव में सरपंच पद की उम्मीदवार रही सीपीएस डॉ. कमल गुप्ता की ममेरी बहन लक्ष्मी देवी ने रविदास नगर में उनके प्रयासों से लगाए गए थ्री फेस बिजली ट्रांसफार्मर लाइन का शुभारंभ किया। ब्लॉक समिति के सदस्य रहे सतीश गोयल ने बताया कि रविदास नगर के लोगों को कम फेस की लाइट के कारण भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। अब इलाके में 12 लाख रुपये की लागत से 21 खंभे लगाकर नई केबल के साथ ट्रांसफार्मर लगाया गया है। इस मौके पर एसडीओ आनंद प्रकाश, विनोद दलाल, सत्यनारायण गोयल, शिवकुमार, सुभाष गर्ग, मंगत बंसल, राजकुमार वर्मा, पवन गर्ग, प्रेम बंसल, बिट्टू गावड़िया आदि मौजूद रहे।