पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • लांधड़ी की पंचायत नवजात बेटी के नाम 501 रुपये से खुलवाएगी खाता

लांधड़ी की पंचायत नवजात बेटी के नाम 501 रुपये से खुलवाएगी खाता

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पढ़ो-लिखो बनो खुशहाल

शिक्षा के साथ सामाजिक ज्ञान जरूरी : शर्मा

आजप्रदेश में सरकार शिक्षा विभाग के आदेश से कन्या जन्म उत्सव हमारी पंचायत-हमारा अतिथि कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसके तहत लांधड़ी की पंचायत ने एक पहल शुरू की है। अब गांव में हर बेटी के पैदा होने पर 501 रुपये से बैंकों में खाता खुलवाया जाएगा और थाली बचाने कुआं पूजन का भी कार्यक्रम होगा।

नवनिर्वाचित सरपंच किरणबाला पूनिया ने कहा कि बेटी के शिक्षित होने से ही समाज में जागरूकता आएगी। इस मौके पर खंड शिक्षा अधिकारी धनपतराम मौलिक शिक्षा अधिकारी ज्ञान सिंह, प्रिंसीपल नरेंद्र शर्मा संगीता धतरवाल, दीपिका मौजूद रही। उन्होंने कहा कि वे गांव में ऐसे जागरूक कार्य करेगी कि हर व्यक्ति गांव में महिला पंचायत बनाने की सोच रखे। उनका तो प्रयास रहेगा भी अगली पूरी पंचायत महिलाओं की बने।

मंडी आदमपुर सिटी | तुमजियो हजारों साल, पढ़ो-लिखो बनो खुशहाल। कन्या जन्म दिवस उत्सव में कन्याओं को यह आशीर्वाद राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सीसवाल में स्टाफ पंचायत सदस्यों ने दिया। प्रवक्ता अशोक वशिष्ठ ने बताया की पिंकी, मनीषा, राधा, सरोज को जन्मदिवस पर विद्यालय परिवार की ओर से शुभकामना कार्ड दिया गया।

सुलखनी | हमारीअतिथि हमारी पंचायत कार्यक्रम के तहत गांव खोखा के राजकीय उच्च विद्यालय में फरवरी महा में जन्मदिन आने वाली छात्राओं को मुख्याध्यापक बलवान सिंह ने सम्मानित किया। कार्यक्रम में स्कूली बच्चों को मिड डे मील में हलवा, पूरी, खीर परोसी गई। इस मौके पर वर्तमान सरपंच को कौशल्या देवी ने कहा कि शिक्षा के साथ सामाजिक ज्ञान भी जरूरी है।

अग्रोहा के राजकीय कन्या माध्यमिक विद्यालय में नवनिर्वाचित सरपंच बलबीर भांभू ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। अध्यक्षता प्रिंसिपल रेणुबाला ने की। कार्यक्रम के दौरान जनवरी फरवरी महीने में पैदा हुई कन्याओं की माताओं को सम्मानित किया गया। भांभू ने कहा कि गांव में बेटी को पढ़ाने के लिए हर संभव प्रयास किए जाएंगे।

लांधड़ी के स्कूल में कन्या जन्म दिवस उत्सव की शुरुआत करती सरपंच किरणबाला अन्य।

खबरें और भी हैं...