पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • 29 को महा रक्तदान शिविर, सियाचिन ग्लेशियर में शहीद सैनिकों को समर्पित

29 को महा रक्तदान शिविर, सियाचिन ग्लेशियर में शहीद सैनिकों को समर्पित

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मंडी आदमपुर सिटी | किसीभी विषय की जागरूकता बढ़ाने के लिए विद्यार्थियों की प्रेरणा एक बड़ी भूमिका निभा सकती है। बच्चे अपने अभिभावकों और आसपास के लोगों को जागरूक करेंगे तो हर अभियान को सफलता मिल सकती है। यह बात वरिष्ठ इतिहासकार सेवानिवृत्त प्राध्यापक राजेंद्र शर्मा ने राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय और कन्या स्कूल में विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कही। उन्होंने विद्यार्थियों से आह्वान किया कि शहीद भगतसिंह युवा मंडल की ओर से 29 फरवरी को भारतीय सेना के जवानों थैलीसीमिया पीड़ितों की सहायतार्थ लगाए जाने वाले शिविर में अधिक से अधिक रक्तदान करें। यह रक्तदान महोत्सव सियाचिन ग्लेशियर में शहीद हुए सैनिकों को समर्पित किया जाएगा। इस मौके पर प्राचार्य सुभाषचंद्र भांभू, कन्या स्कूल की प्राचार्या सरोज बाला ढांडा, मंडल सदस्य सुंदर, राहुल सोनी आदि मौजूद रहे।

खबरें और भी हैं...