पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • पंचायत चुनाव में वोट देने पर हमला किया

पंचायत चुनाव में वोट देने पर हमला किया

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मंडी आदमपुर सिटी | गांवचूली कलां में पंचायत चुनाव में समर्थन में वोट देने पर एक व्यक्ति पर डंडे से हमला कर घायल कर दिया। पुलिस को दी शिकायत में गांव चूली कलां निवासी मदन लाल ने बताया कि वह मजदूरी करता है। बुधवार 10 फरवरी को शाम करीब 7 बजे वह अपने भतीजे बलवान के घर खाना खाकर अपने घर जा रहा था। रास्ते में राजेश ने उसे रोक लिया और कहा तुमने चुनाव में मुझे वोट नहीं दिया। यह बात कह कर राजेश ने उस पर डंडे से हमला कर दिया। शोर सुनकर उसका भतीजा रामनिवास मौके पर पहुंचा और उसे छुड़वाया। पुलिस ने मदन की शिकायत पर राजेश के खिलाफ धारा 323, 341 506 के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

खबरें और भी हैं...