येलो डे मनाया
मंडी आदमपुर सिटी | शांतिनिकेतन सीनियर सेकंडरी स्कूल में गुरुवार को बसंत पंचमी की पूर्व संध्या पर येलो डे मनाया। कक्षा अध्यापक उषा, बिंदु और सविता ने बच्चों को पीले रंग के महत्व के साथ बताया कि बसंत ऋतु आते ही प्रकृति का कण-कण खिल उठता है। इस दिन विद्या की देवी सरस्वती की पूजा की जाती है। इस दिन सभी पीले वस्त्र धारण करते हैं।