- Hindi News
- फास्टफूड स्वास्थ्य के लिए हानिकारक : अजीत
फास्टफूड स्वास्थ्य के लिए हानिकारक : अजीत
अलेवा | डाहोलाके न्यू प्रगति स्कूल में आयोजित सोमवार की अध्यक्षता प्रिंसिपल अजीत कुमार गौतम ने की। इसका मुख्य विषय जंक फूड रखा गया। सेमीनार में विद्यार्थियों के अजर, अमर, अभय अनुपम समेत चार सदन बनाए गए। इसमें जंक-फूड के अंतर्गत आने वाले डिब्बा बंद भोजन, फास्टफूड चिप्स और सॉफ्ट ड्रिंक्स आदि पर चर्चा हुई। कक्षा 9वीं के छात्र आदित्य ने बताया कि फास्ट फूड से मोटापा, ब्लड प्रेशर, मधुमेह जैसी बीमारियां घर कर जाती हैं। प्रिंसिपल ने कहा कि फास्ट फूड स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है।