पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • चार दिन से जला है ट्रांसफार्मर, बिजली निगम नहीं ले रहा सुध

चार दिन से जला है ट्रांसफार्मर, बिजली निगम नहीं ले रहा सुध

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अलेवा | बिजलीनिगम द्वारा उपभोक्ताओं को बिजली सप्लाई देने के लिए नगूरां गांव के भट्टेश्वर मंदिर के समीप रखा बिजली का ट्रांसफार्मर पिछले चार दिनों से जला हुआ है। इससे जुड़े उपभोक्ताओं के घरों में अंधेरा छाया हुआ है।

गांव के लोग इसे बदलवाने की शिकायत बिजली निगम के अधिकारियों कर्मचारियों से कर चुके हैं लेकिन निगम के अधिकारी सुध नहीं ले रहे हैं। ग्रामीण सत्यनारायण, विकास, संदीप, दलीप, मनोज झोरड़ ने बताया कि गांव के भट्टेश्वर मंदिर के पास रखा बिजली का ट्रांसफार्मर चार दिन से जला हुआ हैं।

नगूरां बिजली निगम सब डिविजन एसडीओ अजीत सिंह का कहना है कि रविवार को निगम कार्यालय की छुट्टी होने के कारण स्टोर से ट्रांसफार्मर नहीं निकलवा पाए थे। जल्द ही ट्रांसफार्मर के कागज तैयार कराकर इसे बदलवा दिया जाएगा।