- Hindi News
- इंसपायर्ड अवाॅर्ड जीतने वाले छात्र को मिला पांच हजार रुपए का चेक
इंसपायर्ड अवाॅर्ड जीतने वाले छात्र को मिला पांच हजार रुपए का चेक
अलेवा | हसनपुरके आरोही स्कूल में सोमवार को आयोजित सम्मान समारोह कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राध्यापक नरेश कुमार ने की। कार्यक्रम में प्राचार्य ममता शर्मा ने बेहतरीन साइंस माॅडल बनाने वाले छात्र आशीष को पांच हजार रुपए का चेक सौंपा। इस मौैके पर प्राचार्य ने कहा कि बेहतर पढ़ाई करने माॅडल बनाने वाले विद्यार्थियों को विज्ञान इंसपायर्ड अवाॅर्ड के तहत यह चेक दिया जाता है। उन्होंने कहा कि सभी विद्यार्थी ऐसे छात्र से प्रेरणा लेकर इससे भी अव्वल होकर दिखाएं। इस मौके पर राजकुमार, मुकेश, अनिल, परवीन, बजिंदर, अश्वनी, श्वेता रानी, सीमा स्कूल का स्टाफ मौजूद रहा।