- Hindi News
- बैंकों में खाता खुलवाने को नहीं मिल रहे फार्म
बैंकों में खाता खुलवाने को नहीं मिल रहे फार्म
अलेवा | केंद्रसरकार द्वारा शुरू की गई जन-धन योजना के अंतर्गत खाता खुलवाने के लिए ग्रामीणों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। खाता खुलवाने के लिए बैंक के चक्कर काटने के बावजूद लोगों को फार्म ही उपलब्ध नहीं हो पा रहे हैं। ग्रामीणों केे अनुसार अलेवा एसबीआई में पीएम नरेंद्र मोदी द्वारा शुरू की गई जन-धन योजना के तहत खाता खुलवाने के लिए फार्म उपलब्ध होने से लोगों को फार्म बाहर मार्केट से लेने को बाध्य होना पड़ रहा है। ग्रामीण राजबीर, सुरेंद्र, सुरेश, कर्मबीर, बबीता, राजपति, कैलाशो, सुमन नरेशो ने बताया कि वे कई दिनों से बैंक में जन-धन योजना का खाता खुलवाने के लिए जा रहे हैं, लेकिन बैंक कर्मचारियों द्वारा फार्म होने की बात कहकर उन्हें लौटा दिया जाता है। ग्रामीणों ने जिला प्रशासन के उच्च अधिकारियों से बैंक में इस योजना के तहत खाता खुलवाने के लिए फार्म उपलब्ध कराने की मांग की है। वहींअलेवाके एसबीआई शाखा प्रबंधक संदीप भाट्टी ने कहा कि लोगों द्वारा बैंक में खाता खुलवाने के फार्म होने के जो आरोप लगाए जा रहे वे बेबुनियाद हैं। बैंक में ग्रामीणों को खाता खोलने के फार्म उपलब्ध करा पीएम द्वारा शुरू की गई योजना के तहत खाता खोले जा रहे हैं।