पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • साइंस प्रतियोगिता में राजीव गांधी कॉलेज द्वितीय

साइंस प्रतियोगिता में राजीव गांधी कॉलेज द्वितीय

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
साइंस प्रतियोगिता में राजीव गांधी कॉलेज द्वितीय

उचाना | कैथलके आरके एसडी कॉलेज में हुई प्रदेशस्तरीय भौतिकी (साइंस)प्रतियोगिता में राजीव गांधी कॉलेज की टीम ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता में बीएससी प्रथम वर्ष के छात्र विशाल, बीएससी अंतिम वर्ष के छात्र कर्मबीर ने हिस्सा लिया। विजेता प्रतिभागियों को शनिवार को कॉलेज प्रांगण में कार्यक्रम आयोजित कर पुरस्कृत किया गया। प्राचार्य डॉ. रोहताश मलिक ने बताया कि प्रतियोगिता में प्रदेश के विभिन्न जिलों के कॉलेजों से 35 टीमों ने हिस्सा लिया था। इस मौके पर बांगर शिक्षा समिति के सचिव राय सिंह आर्य, डॉ. राजेश श्योकंद, सुनील शर्मा, पूनम दूहन कुमार अनिल भी मौजूद रहे।

नशे से समाज में फैल रही हैं बुराइयां

अलेवा | खांडाके भगवान परशुराम सीनियर सेकेंडरी स्कूल में शनिवार को सामाजिक बुराइयों पर आधारित एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसकी अध्यक्षता शिक्षिका सलोनी ने की तथा स्कूल संचालक त्रिलोक भारद्वाज ने कार्यक्रम में मुख्य रूप से हिस्सा लिया। त्रिलोक भारद्वाज ने कहा कि आज नशे का प्रचलन समाज में इतना बढ़ गया है कि यह समाज को लगातार खोखला कर रहा है। इन सामाजिक कुरीतियों को खत्म करने के लिए खासकर युवाओं को आगे आना होगा। इस मौके पर अध्यापक पवन, सुशील, राममेहर, अनूप, शिक्षिका अंजना देवी, सलोनी, पुष्म रानी, बीना, गगनदीप कौर समेत भारी संख्या में विद्यार्थी मौजूद थे।