- Hindi News
- तीन दिन से अंधेरे में रात बिताने को मजबूर हैं ग्रामीण
तीन दिन से अंधेरे में रात बिताने को मजबूर हैं ग्रामीण
^गांव के ब्राह्मण मोहल्ले में टूटा पोल किसी बुग्गी के साथ लगने से टूटने बारे पता चला है। इसके बारे में निगम के जेई को पोल टूटने की जांच करने के बाद दोषी व्यक्ति के खिलाफ पुलिस में एफआईआर दर्ज कराई जाएगी। और सोमवार तक टूटे पोल को बदलवाकर बिजली सप्लाई बहाल करा दी जाएगी। -अजीतकुमार, एसडीओबिजली निगम सब डिवीजन नगूरां।
अलेवा. नगूरांगांव के ब्राहम्ण मौहल्ले में बिजली का टूटा पोल दिखाते ग्रामीण।
खंभा टूटने से नगूरां के ब्राहम्ण मोहल्ले में िबजली सप्लाई ठप
भास्कर न्यूज | अलेवा
नगूरांगांव के ब्राहम्ण मौहल्ले में बिजली निगम द्वारा सप्लाई देने के लिए लगाया गया बिजली का पोल पिछले लगभग तीन दिन से टूटा होने के चलते गांव के लगभग 200 घरों में अंधेरा छाया हुआ है। बिना बिजली लोगों को अंधेरे के साए में रात बिताने के अलावा गर्मी मच्छरों का प्रकोप सहना पड़ रहा है। गांव के लोग टूटे पोल को लगवाने की शिकायत कई बार निगम के कर्मचारियों से कर चुके हैं, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हो सका है।
ग्रामीण सतबीर, बसंताराम, प्रेम कुमार, राजेंद्र, मुरारी, पाला, महेंद्र सिंह, सत्यवान, बोबलू, जगबीर, रमेश कुमार, रामेश्वर, बीरभान आदि ने बताया कि गांव के ब्राहम्ण मौहल्ले में बिजली सप्लाई देने के लिए लगाया पोल पिछले तीन दिनों से टूटा हुआ है। पोल टूटने के कारण बिजली आने के चलते लोगों को बिना बिजली के भारी परेशानी का सामना पड़ रहा है। पोल टूटने के चलते ग्रामीणों को पशुओं आदि का चारा भी हाथ से काटने के अलावा पेयजल आपूर्ति भी ठप्प होकर रह गई है। उन्होंने कहा कि इस समस्या को लेकर बिजली निगम के अधिकारियों को सूचित किया जा चुका है, लेकिन बिजली निगम के अधिकारी जानबूझकर पोल तोडऩे की बात कहकर ग्रामीणों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने पर तुले हैं, जबकि यह पोल पहले से ही जर्जर स्थिति में होने के कारण टूटा हुआ था। ग्रामीणों ने बिजली निगम के उच्च अधिकारियों से टूटे पोल का लगवाकर बिजली सप्लाई बहाल कराने की मांग की है।