पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • डाहोला में पानी निकासी ठप

डाहोला में पानी निकासी ठप

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
डाहोलागांव की मुख्य गली में भरा गंदा पानी बारिश का पानी यहां से गुजरने वालेे लोगों के लिए परेशानी बना हुआ है। गांव के लोग इस समस्या का समाधान कराने की शिकायत कई बार पंचायत से कर चुके हैं, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हो सका है।

ग्रामीण सत्ता राम, पवन कुमार, बिंद्र, लख्खा राम, सतीश कुमार, जसमेर, हवा सिंह, कुलदीप, विकास जोराराम का कहना है कि यह गली गांव की मुख्य गलियों में से है। इस मुख्य गली से गंदे पानी की निकासी होने के कारण इसने तालाब का रूप धारण किया हुआ है। गली में हरदम पानी भरा रहने से इसके आसपास लगते घरों के लोगों का जीना दूभर हो गया है। गंदे पानी के गली के बीच भरने से गांव के लोगों में बीमारी फैलने की आशंका बनी हुई है। ग्रामीणों ने पंचायती विभाग के उच्च अधिकारियों से गली से गंदे पानी निकासी की व्यवस्था कराने की मांग की है।

अलेवा. डाहोलाकी मुख्य गली में भरे पानी से गुजरता एक ट्रैक्टर।