- Hindi News
- कर्मचारियों की कमी की वजह से नहीं लग पा रहे हैं ट्रांसफार्मर
कर्मचारियों की कमी की वजह से नहीं लग पा रहे हैं ट्रांसफार्मर
नगूरांबिजली निगम सब डिवीजन कार्यालय में कर्मचारियों की कमी बिजली उपभोक्ताओं के लिए परेशानी बनी है। नगूरां गांव के लोगों ने गुरुवार को इसकी शिकायत एसडीओ नगूरां को दी है।
नगूरां निवासी उपभोक्ता संतरो देवी, इंद्र सिंह, सुरजमल, पिरथी, ईश्वर सिंह, खुजान सिंह, सत्यप्रकाश, भरथू बलवान ने बताया कि उन्होंने सेल्फ स्कीम के तहत नगूरां बिजली निगम के अधीन खेतों के लिए बिजली कनेक्शन लिया था। इसके लिए निगम में 25 केवी ट्रांसफार्मर के लिए रुपए भी जमा करवा दिए थे, लेकिन एलोकेशन होने के करीब सात दिन बीतने के बावजूद अभी तक निगम द्वारा खेतों में बिजली के ट्रांसफार्मर नहीं लगाए हैं। इसके लिए बिजली निगम के उच्च अधिकारियों द्वारा 11 सितंबर से किसानों को ट्रांसफार्मर देने के आदेश भी पारित किए हुए हैं, लेकिन सप्ताह भर बीतने के बाद भी निगम के अधिकारियों ने खेतों में रखे जाने वाले ट्रांसफार्मर नहीं दिया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि एलोकेशन की समय अवधि बीत जाने के बाद निगम के यहां ट्रांसफार्मर लेने के लिए धक्के खाने पड़ रहे हैं।
समस्या हल करा दी जाएगी : अजीत सिंह
नगूरांबिजली निगम कार्यालय में कर्मचारियों की कमी के कारण ट्रांसफार्मर निकलवाने में दिक्कत रही है। जल्द ही निगम में दूसरे जेई की नियुक्ति होने की संभावना है और उसके बाद जल्द ही किसानों के ट्रांसफार्मर निकलवाकर समस्या हल करा दी जाएगी।
-अजीतसिंह, एसडीओ,बिजली निगम सब डिवीजन नगूरां