पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पुलिस ने मामले में बढ़ाई धारा, सभी आरोपियों को किया दोबारा से गिरफ्तार

पुलिस ने मामले में बढ़ाई धारा, सभी आरोपियों को किया दोबारा से गिरफ्तार

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अलेवा | पुलिसने जुलाई में नगूरां के एक व्यक्ति के बयान पर गांव के ही पांच लोगों के खिलाफ मारपीट करने धमकी देने के मामले में डाॅक्टरों की रिपोर्ट के बाद और धारा जोड़ते हुए गांव के ही अनिल, मोहन, गुरप्रकाश, गुरचरण गुरप्रताप को बुधवार शाम को दोबारा से गिरफ्तार किया है।

14 जुलाई को पुलिस को दी शिकायत में नगूरां के देवेंद्र ने बताया था कि 13 जुलाई देर शाम वह बधाना वाले रास्ते पर स्थित खेतों से काम कर गांव लौट रहा था तो गांव के ही अनिल, मोहन, गुरप्रकाश, गुरचरण गुरप्रताप ने रजबाहे के पास रास्ता रोककर लाठी डंडों से हमला कर उसे घायल कर दिया था। पुलिस ने उसके बयान पर मारपीट करने धमकी देने के आरोप में मामला दर्ज कर गिरफ्तार किया था। नगूरां चौकी प्रभारी ओमप्रकाश पूनिया ने बताया कि पुलिस ने बाद में मिली एक्सरे रिपोर्ट के आधार पर मारपीट मामले में एक और धारा 326 को जोड़कर आरोपियों को फिर से गिरफ्तार कर लिया है।