पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • गाड़ी से टक्कर मारकर युवक की हत्या का आरोपी गिरफ्तार

गाड़ी से टक्कर मारकर युवक की हत्या का आरोपी गिरफ्तार

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नगूरां-दालमवालालिंक मार्ग पर 18 सितंबर को बोलेरो गाड़ी की जान-बूझकर टक्कर मारकर हत्या करने के आरोपी नगूरां निवासी अनिल उर्फ काला को पुलिस ने सोमवार रात को गांव से गिरफ्तार किया है। हत्या में इस्तेमाल गाड़ी को पुलिस पहले कब्जे में ले चुकी है।

येथा मामला

नगूरां-दालमवालालिंक मार्ग पर 18 सितंबर को बोलेरो गाड़ी की टक्कर लगने से नगूरां के तरसेम की मौत हो गई थी। परिजनों ने टक्कर के मामले में गाड़ी चालक पर जान-बूझकर टक्कर मारकर हत्या करने के आरोप लगाए थे। पुलिस ने मृतक के दादा के बयान पर गांव के ही अनिल उर्फ काला राम पर हत्या का मामला दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी थी।

^नगूरां निवासी तरसेम को गाड़ी की टक्कर मारकर हत्या करने के आरोपी गाड़ी चालक अनिल उर्फ काला की तलाश मेें पुलिस पिछले कई दिनों से लगी थी, लेकिन वह पुलिस की गिरफ्त से बच रहा था। पुलिस ने सोमवार रात को हत्या के आरोपी को गांव से ही गिरफ्तार कर लिया। तकदीरसिंह, थानाप्रभारी अलेवा।