पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • आत्महत्या के लिए मजबूर करने वालों पर नहीं हुई कार्रवाई

आत्महत्या के लिए मजबूर करने वालों पर नहीं हुई कार्रवाई

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अलेवा | नगूरांके मास्टर मोहनलाल को आत्महत्या के लिए मजबूर करने वालों के खिलाफ करीब 14 दिन बीत जाने के बाद भी पुलिस द्वारा आराेपियों को नहीं पकड़ा गया है। मृतक के पिता नगूरां निवासी रामजुवारी ने एसपी को शिकायत दी है।

शिकायत में बताया कि उनके बेटे मास्टर मोहनलाल ने 27 नवंबर को ससुराल पक्ष की तरफ से दी गई परेशानियों के कारण आत्महत्या कर ली थी। पुलिस ने इस मामले में अभी तक कोई तसदीक नहीं की है। आरोपी उन पर सुलह करने का दबाव बना रहे हैं। उन्होंने कहा कि इसको लेकर अलेवा थाना प्रभारी को मिला जा चुका है, लेकिन आश्वासन के सिवा फिलहाल कुछ हासिल नहीं हो पा रहा है। उन्होंने पुलिस अधीक्षक से जल्द न्याय दिलाने की मांग की है।