ईमानदारी से काम करें कर्मचारी : एसपी
अलेवा | एसपीबदन सिंह राणा ने शनिवार को अलेवा थाना का निरीक्षण किया। इस मौके पर उनके साथ डीएसपी सुरेश कुमार भी साथ मौजूद थे। इस मौके पर एसपी ने कर्मचारियों को संबोधित करते हुए कहा कि सभी कर्मचारी लोगों के प्रति अपने निर्वाह को पूरी ईमानदारी कर्तव्य के साथ निभाएं।
उन्होंने कहा कि पुलिस आम जनता की जान होती है। अगर पुलिस द्वारा ही जनता की बातों को अनसुना कर दिया तो फिर जनता का विश्वास पुलिस पर से उठ जाएगा। थाने में आने वाले हर व्यक्ति से सहजता नम्रतापूर्वक बातें करें। इस अवसर पर अलेवा थाना प्रभारी तकदीर सिंह, ओमप्रकाश पूनिया, समरजीत, राजेश कुमार मौजूद रहे।