पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • गलियों में खंभों पर लगाई गई अधिकतर स्ट्रीट लाइटें खराब

गलियों में खंभों पर लगाई गई अधिकतर स्ट्रीट लाइटें खराब

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अलेवा| बिघानागांव की गलियों में लगे खंभों पर पंचायत द्वारा रोशनी के लिए लगवाई गई अधिकतर स्ट्रीट लाइटें खराब हो गई हैं। ग्रामीणों के अनुसार सर्दी के मौसम में लाइटें खराब होने की वजह से अंधेरे में चोरी की घटनाओं के होने का अंदेशा रहता है।

ग्रामीण अजमेर, महाबीर, सतबीर शास्त्री, श्रीनिवास, काला राम, बलजीत, रामनिवास, रामकरण, अनिल, मनोज, जयपाल, साहिल प्रिंस ने बताया कि पंचायत ने गांव की गलियों में लगे खंभों पर तीन साल पहले स्ट्रीट लाइटें लगवाई थीं। उन्होंने बताया कि इन दिनों अधिकतर स्ट्रीट लाइट खराब हो गई हैं।

^गांव की गलियों के खंभों पर लाइटें खराब होने के मामले में कुछ लोगों द्वारा ठीक कराने की शिकायत आई है। पंचायत ने जिस दुकानदार से स्ट्रीट लाइट खरीदी थी, उसको ठीक करने के लिए कहा हुआ है। उक्त दुकानदार से मिलकर जल्द ही सभी खराब स्ट्रीट लाइटों को ठीक करा देगी। हरिकेश,सरपंचबिघाना।