- Hindi News
- बिजली सप्लाई कम मिलने से अलेवा के लोग परेशान
बिजली सप्लाई कम मिलने से अलेवा के लोग परेशान
बिजलीसप्लाई ने ग्रामीणों का जीना बेहाल करके रख दिया है। बिजली सप्लाई के आने-जाने का कोई समय निर्धारित नहीं है।
बिजली देर रात गायब होने के बाद सुबह सवा चार बजे ही आती है। उपभोक्ता निगम के अधिकारियों से बिजली सप्लाई सही देने की शिकायत कर चुके हैं, लेकिन निगम के अधिकारियों द्वारा शेड्यूल में किसी प्रकार का बदलाव नहीं किया जा रहा है।
ग्रामीण कृष्ण, सतीश, पवन, कर्मबीर, रमेश, राजबीर, बलवान, नरेश, सुनील, सत्यनारायण श्रीनिवास ने बताया कि बिजली निगम द्वारा पिछले एक माह से ग्रामीण अंचल में मिलने वाली बिजली सप्लाई ने लोगों को परेशान करके रख दिया है। दिन के समय बिजली के दर्शन नहीं होते, बल्कि रात को भी अक्सर बिजली गायब रहती है।
इस कारण लोगों के रोजमर्रा के कार्य भी प्रभावित हो रहे हैं। उपभोक्ताओं ने बिजली निगम के उच्च अधिकारियों से दिन के समय तीन से चार घंटे बिजली सप्लाई देने की मांग की है।
^शैड्यूल के मुताबिक ही बिजली सप्लाई दी जा रही है। ग्रामीण अंचल के बिजली उपभोक्ताओं को 11 से 12 घंटे बिजली सप्लाई दी जा रही है। इससे अधिक समय बिजली सप्लाई देने बारे निगम के उच्च अधिकारी ही बता सकते हैं। -अजीतसिंह, एसडीओ, बिजली निगम सब डिवीजन नगूरां