बंसी पटवा | अलेवा
बंसी पटवा | अलेवा
सरकारद्वारा बेशक प्रदेश के विभिन्न खंड खाद्य आपूर्ति विभाग कार्यालयों मे रिकार्ड ऑनलाइन करने के लिए रखी गई ई-मेल सरवर मशीन लगा दी गई हो। लेकिन राशन कार्ड धारक उपभोक्ताओं डिपो होल्डरों के लिए विभाग द्वारा रखी गई मशीन बिना कंप्यूटर के चालू होने के अभाव मे शोपीस बनी हुई है।
कार्यालय में कार्यरत कर्मचारी विभाग के उच्च अधिकारियों के आदेश की प्रतीक्षा कर रहे हैं।
क्याहै मेल सर्वर मशीन का कार्य
खाद्यआपूर्ति विभाग द्वारा प्रदेश के सभी खंड खाद्य आपूर्ति विभाग कार्यालयों में राशनकार्ड आदि का रिकार्ड ऑनलाइन करने के लिए ही ई-मेल सरवर मशीन लगाई गई है।
कार्यालयों में विभाग द्वारा कंप्यूटर आदि भेजने के बाद गांवों के सभी बीपीएल एपीएल राशनकार्ड धारकों का सारा रिकार्ड इस मशीन मे फीड किया जाएगा।