पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • एक माह से लापता किशोर का सुराग नहीं

एक माह से लापता किशोर का सुराग नहीं

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कटवालगांव से लगभग एक माह पूर्व संदिग्ध हालात मेंं लापता किशोर का पुलिस सुराग नहीं लगा पाई है। मामले में परिजनों द्वारा बिघाना के कुछ युवकों पर किशोर को लापता करने का शक जाहिर किया गया। इसकी जांच के लिए डीएसपी मुख्यालय सुरेश कुमार मंगलवार देर शाम अलेवा थाना पहुंचे।

डीएसपी ने पीड़ित परिवार एवं बिघाना गांव की पंचायत से पूछताछ की। पंचायत ने डीएसपी के समक्ष पीड़ित परिवार को हर प्रकार से साथ देने का आश्वासन दिया है। पुलिस को दी शिकायत में कटवाल निवासी सुरजीत ने बताया कि 17 अगस्त को उसका 17 वर्षीय बेटा राकेश घर से अलेवा जाने के लिए निकला और देर शाम तक घर वापस नहीं लौटा। परिजनों ने उसे हर जगह तलाश किया, लेकिन उसका कहीं पता नहीं चला। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी थी। परिजनों को बाद में पता चला कि राकेश बिघाना के आधा दर्जन युवकों के साथ गया था। पुलिस ने पीड़ित परिवार द्वारा किशोर को गायब करने में शक के आधार पर सभी युवकों से पूछताछ की, लेकिन किशोर के बारे में कोई सुराग नहीं लग पाया है। इस मौके पर पंचायत में बिघाना के सरपंच हरिकेश, पूर्व सरपंच महाबीर, प्रकाश शर्मा, पंच प्रकाश शर्मा, जयपाल फौजी, चुड़िया राम, मियां सिंह, धर्म सिंह, सुभाष खोंसड़ राम भी मौजूद रहे। पंचायत ने पुलिस से लापता किशोर को ढूंढने की मांग की।

कटवाल गांव के लापता किशोर के परिजनों द्वारा बिघाना गांव के करीब आधा दर्जन युवकों पर किशोर के लापता होने को शक जताते हुए शिकायत पुलिस को दी है। इस मामले मेें पुलिस ने सभी युवकों एवं बिघाना की पंचायत से पूछताछ की है। लापता किशोर की तलाश कराने की पंचायत को हिदायत दी गई है। -सुरेशकुमार, डीएसपीमुख्यालय, जींद।

अलेवा. युवकके लापता होने मामले को लेकर थाने में पंचायत करते लोग।