- Hindi News
- किसानों की हजारों रुपए की बिजली केबल चोरी
किसानों की हजारों रुपए की बिजली केबल चोरी
अलेवा | अलेवागांव से गोहियां वाले कच्चे रास्ते पर खेतों में लगाए गए सबमर्सिबल पंपों से मंगलवार की रात अज्ञात चोरों ने हजारों रुपए के केबल काट लिए। बुधवार सुबह किसान खेतों में ट्यूबवेल चलाने के लिए पहुंचे तो देखा कि बिजली की केबल लापता है।
पुलिस को दी शिकायत में अलेवा निवासी किसान राजबीर, बलजीत, बलबीर, राजकुमार जगबीर ने बताया कि मंगलवार शाम को वे खेतों से ट्यूबवेल बंद कर घर गए थे। बुधवार को सुबह खेतों की सिंचाई के लिए गए तो ट्यूबवेलों से हजारों रुपए की बिजली की केबल कटी मिली। उन्होंने बताया कि चोरों ने केबल जलाकर तांबे की तार निकालकर ले गए है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
अलेवा के थाना प्रभारी तकदीर सिंह का कहना है कि अलेवा के कुछ किसानों द्वारा खेतों में लगाए गए सबमर्सिबलों से केबल काटकर चोरी करने के मामले में शिकायत थाने में आई है। पुलिस द्वारा मामले की जांच करने के बाद ही आगामी कार्रवाई की जाएगी।