पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • जान से मारने की धमकी पर सात पर केस

जान से मारने की धमकी पर सात पर केस

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अलेवा | अलेवापुलिस ने कैथल के बुढ़ा खेड़ा निवासी एक व्यक्ति की शिकायत पर 7 लोगों के खिलाफ खेत में बुलाकर साजिश के तहत हमला कर मारपीट करने, जान से मारने की धमकी बाइक चोरी का मामला दर्ज किया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। मंगलवार शाम को अलेवा पुलिस को दी शिकायत में कैथल के बुढ़ा खेड़ा निवासी जयपाल ने बताया कि वह और चुहड़पुर निवासी प्रदीप आपस में रिश्तेदार है। उसका प्रदीप के साथ कुछ पैसों का लेन-देन था।

सोमवार को उससे पैसे मांगें तो उसने खेत में पैसे देने की बात कहीं। जब वह पैसे लेने के लिए खेत में पहुंचा तो वहां पर पहले से ही मौजूद चुहड़पुर निवासी प्रदीप, मल्ली, पेगां के रोहताश नेशा राम, कैथल के मटोर निवासी जसवंत अजित हिसार के राखी गढ़ी निवासी जगदीप ने उस पर लाठी डंडों से हमला कर दिया।

इस मामले में तकदीर सिंह थाना प्रभारी ने कहा कि केस दर्ज किया गया है। आरोपियों को गिरफ्तार करने के बाद ही असलियत सामने आएगी।