छात्रा से छेड़छाड़ और मारपीट
अलेवा | चारयुवकों ने एक छात्रा से छेड़छाड़ की, जब उसने विरोध किया तो युवकों ने उसके साथ मारपीट भी की। स्कूल से 10वीं का पेपर देकर जा रही छात्रा अलेवा के एक परिवार की बहू है। पुलिस ने छेड़छाड़ करने वाले चार युवकों में से तीन को गिरफ्तार कर लिया है।
अलेवा निवासी 10वीं कक्षा की छात्रा ने बताया कि 24 सितंबर को वह गांव के राजकीय स्कूल में बोर्ड परीक्षा देकर अपनी ननद के साथ घर रही थी। इस दौरान रास्ते में गांव के ही सुरेश, सीली, रामनिवास सोनू ने उसके साथ छेड़छाड़ की। छात्रा का कहना है कि छेड़छाड़ का विरोध करने पर चारों ने उसके साथ मारपीट की। उसने शोर मचाया तो ग्रामीणों को मौके पर आता देख सभी चारों युवक भाग गए। उसने घर आकर परिजनों को इसकी जानकारी दी।
परिजनों ने छात्रा को साथ लेकर इसकी शिकायत पुलिस को दी है। पुलिस ने आरोपी चारों युवकों के खिलाफ छेड़छाड़ मारपीट का केस दर्ज कर सुरेश, सीली रामनिवास को गिरफ्तार किया है। अलेवा के थाना प्रभारी तकदीर सिंह ने बताया कि शिकायत के आधार पर मामले की जांच करने के बाद चारों पर छेड़छाड़ मारपीट का केस दर्ज कर तीन को गिरफ्तार कर लिया है।