- Hindi News
- आधार कार्ड बनवाने में लोगों को हो रही परेशानी
आधार कार्ड बनवाने में लोगों को हो रही परेशानी
गांवोंके लोग आधार कार्ड बनवाने के लिए सुबह पांच बजे लाईन में लगने के लिए कार्यालय के बाहर चक्कर लगाने शुरू हो जाते है।
ग्रामीणों के अनुसार आधार कार्ड बनाने वाले सैकड़ों लोग आए दिन बीडीपीओ कार्यालय में आकर घंटों इंतजार करने के बाद बिना आधार कार्ड बनवाए ही वापिस लौटे जाते हैं। शनिवार को कार्यालय में आधार कार्ड बनवाने पहुंचे माया रानी, धनपतीं, रामभज, पवन कुमार, सलोनी, अंकुश, काफी, दलबीर नरेश आदि का कहना है कि जिला प्रशासन द्वारा आधार कार्ड बनाने के लिए एक कर्मचारी को खंड कार्यालय में भेजा हुआ है। आधार कार्ड बनाने वाले एक कर्मचारी से प्रतिदिन पचास के करीब ही आधार कार्ड बनने के चलते अधिकतर लोगों को बिना कार्य कराए ही वापिस लौटना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन को खंड के गांवों की आबादी को देखते हुए कम से कम 10 मशीनें यहां पर आधार कार्ड बनाने वाली भेजनी चाहिए थी।
ग्रामीणों ने जिला प्रशासन के उच्च अधिकारियों से खंड कार्यालय में आधार कार्ड बनाने के लिए और मशीन कर्मचारी भेजने की मांग की है।
प्रतिदिन 80 लोगों के ही बन पाते हैं आधार
^खंडकार्यालय में प्रतिदिन चार से पांच सौ ग्रामीण आधार कार्ड बनवाने के लिए रहे है। उनसे प्रतिदिन सुबह आठ बजे से शाम सात बजे तक केवल 80 के आसपास ही आधार कार्ड बन सकते है। शाम को ड्यूटी आफ करने के बाद सात बजे तक आधार कार्ड बनाने के बाद भी ग्रामीण रात को भी आधार कार्ड बनवाने के लिए परेशान करते रहते है। जिला प्रशासन की और से गांव दर गांव मशीन भेजकर आधार कार्ड बनवाने की बात कही गई है। -आशीषकुमार, आधारकार्ड बनाने वाला कर्मी