पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • अलेवा के डिपो की सप्लाई बंद

अलेवा के डिपो की सप्लाई बंद

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अलेवा | अलेवानिवासी एक व्यक्ति की शिकायत पर सहायक खाद्य आपूर्ति अधिकारी अतुल कुमार की टीम ने डिपो होल्डर के राशन की सप्लाई बंद कर दी गई है। खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के इंस्पेक्टर राजबीर सिंह ने बताया कि अलेवा निवासी बलबीर ने गांव के ही एक डिपो होल्डर शमशेर सिंह के खिलाफ खाद्य सुरक्षा योजना के लिए पटवारी द्वारा दी रिपोर्ट तथा तथ्यों से छेड़छाड़ करने के आरोप लगाते हुए शिकायत उच्च अधिकारियों को दी थी। शिकायत की प्राथमिक जांच में ही उक्त डिपो होल्डर को दोषी पाए जाने पर उसके राशन की सप्लाई बंद कर दी गई है और आगामी कार्रवाई जारी है।