- Hindi News
- सब्जियों के भावों में आई गिरावट, आमजन को राहत
सब्जियों के भावों में आई गिरावट, आमजन को राहत
सितंबरकी शुरुआत में जहां सब्जियों के भाव आसमान छू रहे थे, लेकिन अब इनके भावों में आई कमी से गृहणियों को कुछ हद तक राहत मिली है। पिछले माह प्याज, हरी मिर्च, खीरा, बैंगन, टमाटर, घीया, आलू गोभी लगभग सभी हरी सब्जियों के भाव आसमान पर थे। अब इनके भाव में काफी गिरावट आने से गृहणियों के अलावा आमजन को राहत मिली है।
सब्जी विक्रेताओं का मानना है कि सब्जी की लोकल आवक होने के चलते ही इन दिनों दामों में भारी गिरावट आई है।
सितंबर के पहले सप्ताह तक हरी मिर्च टमाटर के भाव आसमान छू रहे थे। सब्जी विक्रेता महीपाल, सुरेश, किशोरी, महाबीर नरेश ने बताया कि सब्जियों के दामों में आई कमी के कारण उसकी खरीद भी पहले के मुकाबले अधिक हो रही है। सब्जी सस्ती होने के कारण दुकानों पर भी रौनक आई है।
सब्जी पहले अब
प्याज२५ २0
आलू २५ १३
टमाटर ४० २०
बैंगन ३० १५
बंद गोभी 3० 2०
खीरा ४० ३०
हरी मिर्च ६० ४०
नोट: सब्जियों के भाव प्रति किलो विक्रेताओं के अनुसार दिए गए हैं।