- Hindi News
- योग से मानसिक शक्ति भी होती है तेज : दलाल
योग से मानसिक शक्ति भी होती है तेज : दलाल
जीवन में याेग का होता है महत्वपूर्ण स्थान: कुंडू
नगूरांके दिवान सिंह पब्लिक स्कूल में शुक्रवार को योग शिक्षा प्रशिक्षण शिविर कार्यक्रम का शुभांरभ किया गया। जिसकी अध्यक्षता प्रिंसीपल मीनाक्षी दलाल ने की तथा मुख्य रूप से प्रशासन अधिकारी प्रेम सिंह दलाल ने भाग लिया।
योग प्रशिक्षण में स्कूल के लगभग सभी बच्चोंं ने भाग लिया। प्रिंसीपल ने बताया कि शुक्रवार को विद्यालय में बच्चो की नियमित योग कक्षाएं शुरू की गई है। जिसमें बच्चे अपनी योग क्रियाओं के बारे में जानकारी हासिल कर सकेंगे। योग करने से बच्चोंं का शरीर मजबूत होने के साथ ही मानसिक शक्ति भी तेज हो जाती है। प्रशासन अधिकारी प्रेम सिंह दलाल ने बच्चों को योग की उपयोगिता के बारे में विस्तारपूर्वक बतलाया। उन्होंने बताया कि विद्यालय के योग शिक्षक हरिओम शास्त्री ने बच्चो को योग का प्रशिक्षण दिया। इस अवसर पर विद्यालय के अध्यापक-अध्यापिकाओं ने भी योग प्रशिक्षण शिविर में भाग लिया।
अलेवा-नगूरां के दीवान सिंह स्कूल में आयोजित योग शिविर में भाग लेते बच्चे।
पिल्लूखेड़ा. योगप्रशिक्षण शिविर में भाग लेते एफएस कान्वेंट स्कूल के बच्चे।
पिल्लूखेड़ा | पिल्लूखेड़ाके एफएस कान्वेंट स्कूल एवं स्पोर्ट्स अकादमी में शुक्रवार को योग शिविर का आयोजन किया गया। योग प्रशिक्षक रोहताश आर्य स्कूली बच्चों को कई महीनों से प्रशिक्षण दे रहे हैं। शिक्षण संस्था के निदेशक राजेश कुंडू एनआरआई ने कहा कि जीवन में योग का बहुत महत्व है। ये शरीर को निरोग बनाए रखता है। योग भारतीय परंपरा में लगभग 5 हजार वर्ष पुराना शारीरिक, मानसिक और आध्यात्मिक अभ्यास है। शिक्षा के साथ साथ योग करने से बच्चों का बौद्धिक विकास के साथ-साथ शारीरिक आध्यात्मिक विकास भी होता है।