- Hindi News
- भाषण स्पर्धा के विजेता रवीन्द्र सम्मानित
भाषण स्पर्धा के विजेता रवीन्द्र सम्मानित
अलेवा | हसनपुरके आरोही मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल में सम्मान समारोह कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसकी अध्यक्षता शिक्षिका नीलम रानी ने की। इसमें जिलास्तरीय भाषण प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पाने वाले नौंवी कक्षा के विद्यार्थी रवीन्द्र कुमार को सम्मानित किया गया। प्रिंसिपल ममता ने कहा कि विशेष आवश्यकता वाले विद्यार्थियों की भाषण प्रतियोगिता में रवीन्द्र नेे 5 दिसम्बर को ब्लाॅकस्तरीय 9 दिसंबर को जिलास्तर पर प्रथम स्थान हासिल किया था। इस मौके प्राध्यापक राजकुमार, जोगिंद्र सिंह, नरेश कुमार, सुशील, सारिका जैन, प्रीति मधु रानी मौजूद रहे।
अलेवा. रवीन्द्रको सम्मानित करते प्रिंसिपल ममता शर्मा अन्य।