पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • स्कूल परिसर को साफ रखना स्टाफ का पहला काम: सुदेश

स्कूल परिसर को साफ रखना स्टाफ का पहला काम: सुदेश

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
किसीभी राजकीय स्कूल में साफ-सफाई विद्यार्थियों की अच्छी पढ़ाई कराना प्रिसिंपल के अलावा सभी अध्यापकों का नैतिक फर्ज बनता है। स्कूल प्रांगण में लगाए गए पौधों में पानी देने आदि की देख-रेख स्वच्छता रखना स्टाफ का प्रथम कर्तव्य बनता है। ये बाते गुरुवार को लेवा के राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक के वार्षिक निरीक्षण के दौरान खंड शिक्षा अधिकारी सुदेश सिवाच ने शिक्षकों स्टाफ के बीच बोलते हुए कही।

रंगोलीबनाकर दिखाई प्रतिभा

जिलामौलिक शिक्षा अधिकारी सतबीर सरोहा तथा खंड शिक्षा अधिकारी ने लेवा के दोनों राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालयों का वार्षिक निरीक्षण किया। दोनों अधिकारियों ने इस दौरान स्कूल रिकाॅर्ड के अलावा विभिन्न कक्षाओं में जाकर विद्यार्थियों से शिक्षकों द्वारा पढ़ाई कराने बारे भी विस्तार पूर्वक जानकारियां ली। साइंस रूम में बनी लैब मिड डे मील के राशन को भी जांचा।

विद्यार्थियों द्वारा शिक्षा विभाग के दोनों अधिकारियों के सामने रंगोली आदि बनाकर अपनी कला का परिचय दिया। इस मौके पर दिल्लूवाला के कस्तूरबा गांधी स्कूल की प्राचार्य रणजीत कौर बेदी, महाबीर श्योराण, रामकुमार गर्ग, मिडिल हेड सुखबीर सिंह, ईश्वर, प्राध्यापिका कृष्णा सविता समेत समस्त स्कूली स्टाफ मौजूद रहा।