- Hindi News
- इधर, बिघाना में आंगनबाड़ी सेंटर का निर्माण कार्य लटका
इधर, बिघाना में आंगनबाड़ी सेंटर का निर्माण कार्य लटका
अलेवा में एक दशक बाद भी नहीं मिली बस स्टैंड की सुविधा
प्रदेशसरकार एवं हरियाणा राज्य परिवहन की अनदेखी के कारण कस्बा वासियों को एक दशक बीत जाने के बाद भी अलेवा में बस स्टैंड की सुविधा उपलब्ध नहीं हो पाई है। इससे चौक पर बस आने का इंतजार करनेे वाले यात्रियों को धूप में ही बाहर खड़ा रहना पड़ता है या किसी अन्य दुकान का सहारा लेना पड़ता है। इससे अनेक गांव के लोगों को परेशानी उठानी पड़ रही है। कई बार लोग इसको लेकर विभाग के आला अधिकारियों को भी अवगत करा चुके है, लेकिन इसके बावजूद भी इस परेशानी का कोई समाधान नहीं हो पाया है।
अलेवाचौक पर नहीं है बैठने के लिए जगह
सरकारद्वारा अलेवा को खंड का दर्जा दिए भी लगभग एक दशक से भी अधिक समय बीत जाने पर भी कस्बे को बस स्टैंड की सौगात नही मिल पाई है। ग्रामीण सुभाष बिघाना, महेंद्र नगूरां, सुरेश अलेवा, शमशेर बधाना, बलवान बिघाना पवन ने बताया कि कस्बे के लोगों को सुविधा देने के नाम पर करीब 12 वर्ष पूर्व जींद-असंध मार्ग पर अलेवा चौक पर बस क्यू शेल्टर का निर्माण कराया था। करीब तीन वर्ष पूर्व कंडम होकर गिर गया। दोबारा इसको बनवाने बस स्टैंड की मांग को लेकर लोग कई बार आला अधिकारियों से मिल चुके है, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हो सका।
कस्बे के मेन चौक पर धूप बारिश से बचने की सुविधा होने के कारण बस के इंतजार करने वाले लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ऐसे में यात्रियों को दुकानों का सहारा लेना पड़ता है। कई बार तो धूप में बाहर खड़े होकर ही बसों का इंतजार करना पड़ता है। क्षेत्र के लोगों ने सरकार एवं जिला प्रशासनिक अधिकारियों से अलेवा चौक पर क्यू शेल्टर के अलावा बस स्टैंड बनवाने की मांग की है।
अलेवा. बिघानामें आंगनबाड़ी सेंटर का अधर में लटका निर्माण कार्य।