पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • छेड़छाड़, धमकी देने पर 2 गिरफ्तार

छेड़छाड़, धमकी देने पर 2 गिरफ्तार

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अलेवापुलिस ने दिल्लूवाला निवासी एक व्यक्ति की शिकायत के आधार पर गांव के ही दो युवकों के खिलाफ घर में घुसकर नाबालिग से छेड़छाड़, मारपीट जान से मारने की धमकी देने के आरोप में मामला दर्ज किया है। पुलिस ने एक आरोपी को रविवार रात और दूसरे को सोमवार को गिरफ्तार कर पूछताछ कर रही है।

पुलिस को दी शिकायत में दिल्लूवाला निवासी व्यक्ति ने बताया कि शनिवार शाम को परिजन देर शाम को घर से बाहर बैठे हुए थे। उसकी नाबालिग बेटी में घर में अकेली थी। इस दौरान गांव के संदीप उर्फ दीपा तरसेम ने घर में घुसकर उससे छेड़छाड़ की और विरोध करने पर दोनों युवकों ने मारपीट की। युवकों ने जान से मारने की धमकी भी दी। लड़की के शोर मचाने पर आरोपी युवक अंधेरे का फायदा उठाकर भागने में सफल हो गए। परिजनों ने इसकी शिकायत अलेवा पुलिस को दी है। पुलिस ने उक्त व्यक्ति के बयान के आधार पर दोनों के खिलाफ घर में घुसकर नाबालिग से छेड़छाड़, मारपीट जान से मारने की धमकी समेत विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर दोनों को गिरफ्तार किया है।

जांच के बाद पकड़ा : तकदीर सिंह

पुलिसने दिल्लूवाला निवासी व्यक्ति द्वारा दी गई शिकायत के मामले की जांच के बाद गांव के ही दो युवकों के खिलाफ घर में घुसकर नाबालिग से छेड़छाड़, मारपीट जान से मारने की धमकी समेत विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

तकदीरसिंह, थानाप्रभारी अलेवा।