- Hindi News
- एलकेजी के नवनीत ने फ्राॅग रेस और लेमन में नर्सरी के विशु रहे प्रथम
एलकेजी के नवनीत ने फ्राॅग रेस और लेमन में नर्सरी के विशु रहे प्रथम
नगूरांके दिवान सिंह पब्लिक स्कूल में विद्यार्थियों अभिभावकों के लिए दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसकी अध्यक्षता स्कूल प्रिंसिपल मीनाक्षी दलाल ने की तथा प्रबंधक प्रेम दलाल ने मुख्य रूप से भाग लिया। इस अवसर पर फ्राॅग रेस, वलून रेस, लेमन रेस, रस्सा-कस्सी स्पर्धा करवाई गई।
माताओंकी दौड़ में आशा प्रथम रही
माताओंकी दौड़ में नगूरां की आशा ने प्रथम तथा चूहड़पुर की रेखा ने द्वितीय स्थान प्राप्तकर उपस्थित लोगों को नारी का पुरुषों के बराबर होने का अहसास करा दिया। लेमन रेस में नर्सरी के छात्र विशु ने प्रथम, प्रमित ने द्वितीय तथा कुनाल ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। फ्राॅग रेस में एलकेजी के छात्र नवनीत ने प्रथम, खुशवंत ने द्वितीय तथा अन्नू ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इस अवसर पर स्कूल की अध्यापिका सुशीला, सीमा, मीनू, सुमन, सुधा ने बच्चों और अभिभावकों का इस अवसर पर उत्साह वर्धन किया।