पेगां में अध्यापक पंचायत मिलन समारोह
अलेवा | राजकीयवरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय पेगां में गुरुवार को अध्यापक पंचायत मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसकी अध्यक्षता प्रिंसिपल घासीराम ने की। मुख्य अतिथि के तौर पर नव निर्वाचित पंचायत प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया। सरपंच वीरेंद्र उर्फ बिंद्र ने कहा कि पंचायत भविष्य में स्टाफ के साथ कदम से कदम मिलाकर काम करने का कार्य करेगी। इस अवसर पर मनेश, शीशपाल, जयप्रकाश, रोहताश, दिनेश, ममता देवी, रणधीर, कपिल, महाबीर, अनिता देवी मौजूद रहे।