शिविर में 37 युवाओं ने किया रक्तदान
नगूरांयुवा क्लब ने सोमवार को एकता मेडिकल हाल के सौजन्य से गांव के भूट्टेश्वर मंदिर में रक्तदान शिविर का आयोजन किया। इसका शुभारंभ गंगापुत्रा अस्पताल के चेयरमैन राजेंद्र गुप्ता ने किया।
उन्होंने कहा कि रक्तदान सबसे बड़ा दान है। इससे हम किसी जरूरतमंद व्यक्ति को जीवनदान दे सकते हैं। इसलिए युवाओं को समय समय पर रक्तदान करना चाहिए। शिविर में 37 युवाओं ने रक्तदान किया। युवा क्लब के प्रधान मनोज झोरड़ ने कहा कि ऐसे शिविरों में भाग लेकर खासकर युवा वर्ग राष्ट्रीय कल्याण के कार्यों में भरपूर सहयोग करें। शिविर में गांव के ही हरिकिशन सैनी ने 51वीं बार सुरेंद्र दलाल ने 17वीं बार रक्तदान किया। इस मौके पर गंगापुत्रा अस्पताल के डॉ. हरनेक सिंह बूरा, डाॅ. विक्की सिंह, जसमेर दलाल, रमेश, संदीप कुलबीर सिंह उपस्थित रहे।
अलेवा. भूट्टेश्वरमंदिर के प्रांगण में लगे शिविर में रक्तदान करते युवा।