- Hindi News
- गर्भवती महिलाएं समय पर कराएं गर्भ की जांच : संतोष
गर्भवती महिलाएं समय पर कराएं गर्भ की जांच : संतोष
अलेवा | नगूरांगांव के आंगनबाड़ी सेंटर में सोमवार को गर्भवती महिलाओं को स्वास्थ्य संबंधी जानकारी देने के लिए कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसकी अध्यक्षता ग्रामीण स्तर कमेटी की प्रधान संतोष दलाल ने की।
कार्यक्रम में गर्भवती महिलाओं को स्वास्थ्य संबंधी जानकारी देते हुए स्वास्थ्य विभाग की एएनएम संतोष ने कहा कि सभी गर्भवती महिलाओं को समय-समय पर अपने गर्भ की जांच कराकर टीकाकरण करवाएं। गर्भवती महिलाओं को पौष्टिक आहार ही खाना चाहिए।
उन्होंने कहा कि अपने घरों के आस-पास पानी भरने दें ताकि आसपास का वातावरण साफ रह सके। सभी महिलाएं अपने 6 माह तक के बच्चे को मां का ही दूध अवश्य पिलाएं। एएनएम ने महिलाओं को स्तनपान की जानकारी भी दी। इस मौके पर आंगनबाड़ी हेल्पर मूर्ति देवी, एमपीएचडब्ल्यू संजय रहे।
अलेवा. गर्भवतीमहिलाओं को जानकारी देतीं एएनएम संतोष अन्य।