- Hindi News
- डाहोला में गली से गंदे पानी की निकासी नहीं
डाहोला में गली से गंदे पानी की निकासी नहीं
डाहोलाके ग्रामीणों ने गंदे पानी की निकासी होने पर इसकी शिकायत खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी सेे की। बस स्टैंड से गांव में जाने वाली मेन गली से निकासी की व्यवस्था होने से गंदा पानी गली के बीच में भर जाता है।
बीडीपीओ ने मामले की जांच के बाद उचित कार्रवाई कराने का आश्वासन दिया। ग्रामीण नरेश कुमार, बलवान सिंह, धर्मपाल, सुरेंद्र, जगदीश, चंद्रभान, पिरथी सिंह, मेवा, रामकुमार, राम सिंह बंसी राम ने बीडीपीओ आरडी साहनी को दी शिकायत में बताया कि बस अड्डे से गांव के बीच जाने वाली मेन गली से गंदे पानी की निकासी होने के कारण पानी गली में भरा रहता है। इससे यहां से गुजरना ग्रामीणों के लिए आफत बना है। गांव के लोग इस समस्या का समाधान करने की शिकायत कई बार पंचायत से कर चुके हैं, लेकिन समाधान नही हो सका। ग्रामीणों ने बीडीपीओ से पानी निकासी की व्यवस्था कराने की मांग की है।
अलेवा. डाहोलागांव की गली से गंदे पानी से गुजरते ग्रामीण।
^डाहोला गांव के किसी भी ग्रामीण द्वारा गली से गंदे पानी की निकासी जैसी कोई शिकायत नहीं आई है। अगर इस प्रकार की कोई शिकायत आती है तो मौके का मुआयना कर समाधान कराने का प्रयास किया जाएगा। -आरडीसाहनी, खंडविकास एवं पंचायत अधिकारी, अलेवा।