पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • स्कूल संचालक को गोली मारने के आरोप में 3 पर केस, 4 टीमें की गठित

स्कूल संचालक को गोली मारने के आरोप में 3 पर केस, 4 टीमें की गठित

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अलेवा | खांडाके बीपीआर स्कूल के संचालक को गोली मारकर जानलेवा हमला करने के मामले में दो युवकों को नामजद कर पुलिस ने तीन के खिलाफ केस दर्ज किया है।

पुलिस को दिए बयान में स्कूल के संचालक त्रिलोक भारद्वाज ने बताया कि हर रोज की भांति गुरुवार को प्रिसिंपल कार्यालय में बैठकर कार्य कर रहा था। उन्होंने बताया कि लगभग 11 बजे अलेवा निवासी डिंपल पानीपत की एकता बिहार काॅलोनी निवासी नवीन हाथ में पिस्तौल लेकर कार्यालय में दाखिल हुए। जबकि एक युवक बाइक लेकर गेट पर खड़ा रहा। कार्यालय में घुसते ही एक युवक ने गोली मार दी जो उसकी पेट में लगी। पुलिस ने इस पर आरोपी डिंपल, नवीन एक अन्य युवक के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया है।

ग्रामीणोंने की आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग : स्कूलसंचालक त्रिलोक भारद्वाज पर गोली मारकर जानलेवा हमला करने के आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग को लेकर शुक्रवार को गांव के कई लोग थाना प्रभारी रामनिवास से मिले।

थाना प्रभारी ने ग्रामीणों को जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी का आश्वासन दिया। उन्होंने बताया कि आरोपियों को पकड़ने के लिए अलेवा थाना प्रभारी, सीआईए वन प्रभारी, सीआईए टू प्रभारी तथा एएसआई धर्मबीर के नेतृत्व में पुलिस की चार टीमें गठित की गई हैं। जल्द ही स्कूल संचालक पर हमला करने आरोपी पुलिस की गिरफ्त में होंगे। भाजपा के मंडल प्रधान हरबंस गौतम ने थाना प्रभारी से कहा कि बदमाशों का हौसला काफी बढ़ गया है। इसका प्रमाण यह है कि उन्होंने स्कूल में घुसकर संचालक को गोली मार दी। अगर समय रहते ऐसे बदमाश आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया गया तो वो किसी अन्य घटना को अंजाम दे सकते हैं। इस मौके पर पूर्व सरपंच महेंद्र शर्मा, नरेश कुमार, रोशन शर्मा, रमेश, दयानंद भक्त, शिवचरण, देवी राम मौजूद रहे।

अलेवा. स्कूलसंचालक पर हमले के आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर थाना प्रभारी से बातचीत करते खांडा गांव के लोग।

खबरें और भी हैं...