पेयजल पाइप लाइन का कार्य अधर में, ग्रामीण परेशान
अलेवा | थुआगांव के चमार मोहल्ले में जलापूर्ति विभाग की ओर से पेयजल सप्लाई के लिए बिछाई जाने वाली पाइप लाइन का काम कुछ लोगों के विरोध करने के कारण अधर में है। विभाग द्वारा पाइप और अन्य सामान के अलावा मजदूर मुहैया करवाने के बाद भी पेयजल समस्या ज्यों की त्यों बरकरार है। गांव के एक ग्रामीण ने इसकी शिकायत जलापूर्ति विभाग के अधिकारियों को दी है। ग्रामीण न्याहला ने बताया कि जलापूर्ति विभाग के अधिकारियों को शिकायत देने के बाद ग्रामीणों को पाइप एवं लेबर मुहैया करवा दी गई है, लेकिन गांव के कुछ शरारती तत्व पाइप लाइन बिछाने के कार्य में रूकावट डाल रहे हैं। इस कारण पाइप लाइन बिछाने का कार्य पूरा नहीं हो पा रहा है। ग्रामीणों ने प्रशासन से मामले में संज्ञान लेने की मांग की है।
^थुआ गांव के ग्रामीणों कि पेयजल समस्या को देखते हुए ग्रामीणों को पाइप एवं अन्य सामान के अलावा लाइन बिछाने के लिए लेबर आदि मुहैया करवा दी गई है। गांव में पाइप लाइन बिछाने के मामले में विभाग के कुछ कर्मचारियों को गांव भेज दिया गया है। अगर पाइप लाइन डालने के कार्य में कोई रूकावट डालेगा तो प्रशासन से बात कर समस्या को हल करवा दिया जाएगा। अमरीकसिंह, एसडीओ जलापूर्ति विभाग