कार्यक्रम में बच्चों ने गीतों से दिया देशभक्ति का संदेश
अलेवा | पेगांके छोटूराम पब्लिक स्कूल में शुक्रवार को सर छोटूराम जयंती एवं बसंत पंचमी के अवसर पर स्कूल प्रबंधन कमेटी की ओर से शुक्रवार को वार्षिक महोत्सव कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसकी अध्यक्षता प्रिसिंपल राजबीर बिढ़ान ने की तथा स्कूल कमेटी के प्रबंधक मनफूल सिंह ढांडा ने मुख्य अतिथि के तौर पर शिरकत की। वार्षिक महोत्सव कार्यक्रम में विद्यार्थियों द्वारा सांस्कृतिक, हरियाणवी, पंजाबी तथा देशभक्ति कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। इस दौरान छात्राओं द्वारा बेटियों के प्रति ग्रामीणों को जागरूक करते हुए समाज में बेटियों के रूतबे के बारे किए कार्यक्रम में विस्तार से वर्णन किया गया। छात्राओं ने कहा कि लड़की पढ़ गई तो सुधार करेगी, बनकर जज फैसले हजार करेगी। इस मौके पर छोटू राम स्कूल कमेटी प्रधान फुल कुमार, दलशेर, नरेश कुमार, पवन शर्मा, कुलबीर पेगां सेवा राम समेत भारी संख्या में बच्चों के अभिभावक मौजूद थे।