मदर ग्रुप की महिलाओं को हटाने पर रोष
आंगनवाड़ीकेंद्रों में कुक का काम कर रही महिलाओं के हितों पर हो रहे कुठाराघात को लेकर जनवादी महिला समिति के नेतृत्व में सोमवार को कई महिलाओं ने सीडीपीओ कार्यालय पहुंचकर रोष जताया। समिति की जिला प्रधान नूतन प्रकाश के नेतृत्व में मदर ग्रुप महिलाओं ने सीडीपीओ अलेवा को ज्ञापन सौंपा।
उन्होंने हटाई हुई मदर ग्रुप की महिलाओं को वापस काम पर रखने, मेहनताना ठीक से देने, हेल्पर एवं मिड-डे-मील वर्कर के खाली पदों में मदर ग्रुप की महिलाओं को प्राथमिकता देने एवं ईंधन, बर्तन, दराई-पिसाई की राशि सरकार द्वारा दिए जाने की मांग की। विभाग की पीओ कमला शर्मा ने उनकी मांगों के संदर्भ में विभाग के आलाधिकारियों को अवगत कराने की बात कही है।
अलेवा. सीडीपीओकार्यालय अलेवा में समस्याएं बताती कुक।