पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • अलेवा में पशु अस्पताल की बिल्डिंग खस्ताहाल

अलेवा में पशु अस्पताल की बिल्डिंग खस्ताहाल

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अलेवा | अलेवामें 40 वर्ष पुरानी पशु अस्पताल की बिल्डिंग जर्जर हो चुकी है। इन कमरों की दीवारों और छत में कई जगह दरारें गईं है। इस बिल्डिंग की ऊंचाई सड़क से नीची होने से बारिश के मौसम में प्रागंण में पानी भर जाता हैं।

ग्रामीण पवन, कर्मवीर, सुरेश, सतीश, विनोद, शमशेर बलवान ने बताया कि बिल्डिंग की मरम्मत कराने की शिकायत कई बार पंचायत जिला प्रशासनिक अधिकारियों से भी कर चुके हैं, लेकिन समस्या का समाधान नही हो रहा है। उन्होंने बताया कि पशु अस्पताल में बारिश के बाद यहां जमा हुए पानी को बाहर निकालने पर ही अस्पताल में आने का रास्ता बनता है। पानी निकासी की व्यवस्था होने के कारण यहां जमा पानी को पास के तालाब में निकालना पड़ता है।

अलेवा. अलेवाके पशु अस्पताल की बिल्डिंग जर्जर।

रिपोर्ट भेजी जाएगी

पशुअस्पताल की इस पुरानी जर्जर हालत बिल्डिंग की मरम्मत कराने के बारे में विभाग के उच्च अधिकारियों को अवगत कराकर रिर्पोट भेज दी गई है। विभाग द्वारा जल्द ही मरम्मत का एस्टीमेट बनवाकर कार्य शुरू कराने का आश्वासन दिया गया है।

डाॅ.राजेश, वीएलडीएअलेवा।

दीवारेंहो गई हैं कमजोर

पशुअस्पताल की बिल्डिंग की छत दीवारें पुरानी होकर कमजोर हो गई हैं। पंचायत इस बारे जिला प्रशासनिक अधिकारियों को अवगत कराकर मरम्मत करवाने का अनुरोध करेगी।

बलबीरचहल, सरपंचअलेवा।